Etawah Auraiya News: ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण से थमा यातायात, जाम में जूझते रहे लोग
इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे चाऊमीन और फल के ठेलों के अलावा सामने सब्जी की दुकानें सज रही हैं। आलू, प्याज, टमाटर समेत अन्य सब्जियों के ठेले सड़क तक लगे होने और जमीन पर दुकानें फैलने से वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ रही है। गुरुवार को वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि एनएच विभाग और नगर पंचायत की अनदेखी के चलते ओवरब्रिज के नीचे लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कई बार समस्या सामने आने के बावजूद सड़क से ठेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.