Etawah Auraiya News: ओवरफ्लो तालाब से ढकाताल के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: महेवा। क्षेत्र के ग्राम ढकाताल मौजा पुरावली में ओवरफ्लो तालाब का पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पानी की निकासी बाधित होने से गांव में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को तहसीलदार विष्णु दत्त, लेखपाल विवेक यादव, एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया, सचिव अवधेश गौतम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शिकायतकर्ता विद्यासागर, श्याम बाबू रंगलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर तालाब के पानी की निकासी खुलवाने की मांग की थी। मौके पर तहसीलदार ने बताया कि अभिलेखों में तालाब जितेंद्र सिंह के नाम दर्ज है। आरोप है कि जितेंद्र कुमार द्वारा तालाब के एक कोने पर पक्की दुकानें बनाए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.