Etawah Auraiya News: ऑटो में छूटा 70 हजार रुपये और जेवरात से भरा बैग, ड्राइवर ने किया वापस
इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: जसंवतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला तौर निवासी रिटायर्ड अध्यापक हरे लाल पाल अपनी पत्नी सुहागा देवी के साथ बाजार से खरीदारी कर ऑटो से सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम गुराऊ स्थित अपने दामाद के घर जा रहे थे। गुराऊ पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतर गए, लेकिन जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। कुछ देर बाद बैग गायब होने का पता चलने पर बुजुर्ग दंपती के होश उड़ गए और वह काफी परेशान हो गए। इसी बीच ग्राम मीरखपुर पुठिया के मजरा निवासी ऑटो ड्राइवर सतेंद्र यादव को अपने ऑटो में छूटा बैग मिल गया। ड्राइवर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को अपने पास रखने के बजाय सीधे थानाध्यक्ष कमल भाटी के पास पहुंचा दिया। पुलिस ने बैग के स्वामी की तलाश कर बुजुर्ग दं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.