इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के खुशालपुर निवासी ऑटो चालक रवि यादव ने गांव के ही तीन नामजद लोगों पर ऑटो रोककर मारपीट करने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार रात वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसका ऑटो रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि लोग खनन का काम करते हैं और उस पर जबरन मिट्टी ढोने वाला ट्रैक्टर चलाने का दबाव बनाते हैं। इनकार करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट कर धमकी दी जाती है।पीड़ित यह भी पढ़ें- Kodarma News: ट्रैक्टर-ट्रॉली जबरन ले जाने व रंगदारी मांगने का आरोप, तीन लोगों ने दर्ज कराई प्राथमिकी ने बताया कि आरोपित पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं, ...