इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में ऑटो को बचाने में मोपेड फिसल गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। बसरेहर क्षेत्र के रिटौली गांव निवासी 28 साल के नंदीप अपने दोस्त गुरुवचन के साथ मोपेड से बसरेहर कस्बा बाजार करने आ रहे थे। शंकरपुर और मलपुरा के बीच पेट्रोल पंप के सामने अचानक ऑटो आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे दोनों घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...