इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नदियों में बहाए जा रहे ठोस अपशिष्ट व सीवेज की रोकथाम के लिए करनपुरा स्थित 10.44 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के बंद पाए जाने पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कुछ एमआरएफ के बंद होने पर कहा संयंत्र के बंद रहने से अशुद्ध जल सीधे नदी में प्रवाहित हो रहा है। संबंधित अधिकारियों से कहा दो माह तक प्रतिदिन एसटीपी संचालन की फोटो व रिपोर्ट दी जाए। नमामि गंगे व पर्यावरण संबंधी बैठक में डीएम ने एमआरएफ मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों की समीक्षा के दौरान कामेथ, जसवंतनगर व भरथना के एमआरएफ केंद्रों पर बिजली आपूर्ति व अपशिष्ट प्रसंस्करण कार्य बंद पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। मौजा उमरैन स्थित 13.5 एमएलडी क्षमता का सीवेज उपचार संयंत्र भी बंद पाया गया। इस पर डीएम ने कहा कि सरकार के अधिक ...