इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: सैफई। एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य एस.एन. यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए रोचक खेलों का भी आयोजन किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करता है। डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की कड़ी बताया। अंत में कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव व प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: डा.सर्वप...