इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। महिलाओं की शिकायत का निस्तारण होने के बाद भी पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी। शिकायत के समाधान के बाद अगले तीन माह तक हर 15 दिन में फोन कर पीड़ित महिला से फीडबैक लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसे दोबारा किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की निगरानी तेज करने तथा क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऊसराहार थाने के निरीक्षण के दौरान दिए। रविवार को एसएसपी ने अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र और मालखाने का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों ...