Etawah Auraiya News: एसई ने किया बिजली घर का निरीक्षण
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के भैसाई स्थित बिजली परिसर का अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मरो, उपकरणों और स्विचयार्ड की स्थिति देखी। अधीक्षण अभियंता ने उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनके रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपकरणों का नियमित निरीक्षण व उचित रख-रखाव के लिए कहा। उन्होने उपभोक्ताओं को सुरक्षित व निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को अनुरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-समय पर उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.