इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नेशनल हाईवे पर नारायण ढाबा के समीप ऑटो में बाइक घुसने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाने को लेकर एंबुलेंस चालक और परिजनों के बीच विवाद हो गया। घायलों की पहचान एहसान अली निवासी कीरतपुर और रूप सिंह निवासी महानेपुर, के रूप में हुई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अजय मौर्य ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजनों का कहना था कि आपात स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को एक ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जाए जबकि चालक एक ही मरीज को ले जाने की बात पर अड़ा रहा।इसको लेकर अस्पताल में करीब आधे घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही...