इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- मतदान के लिए पहचान दस्तावेज Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। आगरा खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाना है। इसके लिए फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदान से पूर्व फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो उसके लिए 10 विकल्प बनाए गए हैं। इन 10 विकल्पों में से कोई एक दस्तावेज मतदान से पहले पेश करना होगा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि फोटो पहचान पत्र न होने की दशा में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य- केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों की जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों विधायकों सभासदों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षि...