Etawah Auraiya News: एमआरएफ सेंटर बना कूड़ा डंपिंग यार्ड, हाथों से हो रही कूड़े की छंटाई
इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 33.67 लाख रुपये की लागत से भरथना क्षेत्र के गांव निनावा में बनाये गये एमआरएफ सेंटर में प्रतिदिन कई टन कूड़ा लाकर डंप किया जाता है।इस केंद्र में आज भी कूड़े का पृथक्करण मैनुअल तरीके से किया जा रहा है। करीब दस कर्मचारियों को लगाकर कूड़ा अलग कराया जाता है। इसी परिसर में वर्ष 2024-25 में 39.57 लाख रुपये की लागत से वेट वेस्ट कंपोस्ट पिट का निर्माण कराया गया। इसकी क्षमता 5 टन प्रतिदिन है, जबकि भरथना से रोजाना लगभग 15 टन कूड़ा निकलता है। नियमानुसार यहां गीले और सूखे कचरे को अलग कर गीले कचरे से खाद तैयार की जानी चाहिए, जबकि प्लास्टिक और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर आगे भेजा जाना चाहिए। लेकिन मौके पर ऐसा कोई प्रभावी इंतजाम दिखाई नहीं देता। यह भी पढ़ें- Azam...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.