Etawah Auraiya News: एडीओ पंचायत व अधीक्षक ने सफाई कर्मियों को दिए निर्देश
इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। वायरल फीवर और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लार्वीसाइड दवा के छिड़काव को लेकर गोष्ठी हुई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि लार्वीसाइड की 70 किट उपलब्ध कराई गई हैं। 20 लीटर पानी में 5 एमएल दवा मिलाकर ठहरे हुए पानी में छिड़काव करना है, जिससे मच्छरों के लार्वा नष्ट होंगे। विकास खंड कार्यालय में हुई बैठक में एडीओ पंचायत प्रशांत पोरवाल ने सफाई कर्मचारियों को छिड़काव की विधि समझाई। निर्देश दिया कि गांवों में जहां भी लंबे समय से पानी ठहरा है, वहां दवा का छिड़काव किया जाए। वर्तमान में क्षेत्र में वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों के बीच स्वास्थ्य एवं विकास विभाग की ओर से उठाए गए इस कदम को रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.