Etawah Auraiya News: एडीआरएम ने किया भरथना स्टेशन का निरीक्षण
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम धनंजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को भरथना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने टिकट बुकिंग कार्यालय, रेलवे आवास, फुटओवरब्रिज और पार्क सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों और उनके लिए उपलब्ध बजट के इस्तेमाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान रेलवे ग्रुप भरथना के सदस्यों ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर बंद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने समेत कई मांगें उठाईं। एडीआरएम ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। बुकिंग कार्यालय से लेकर फुटओवरब्रिज, रेलवे आवास और पार्क तक की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.