Etawah Auraiya News: एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। नगला बरी साम्हो गांव में करीब एक महीने से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार दोपहर बिजलीघर पहुंच गए।
ग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले फुंक गया था। इसके बाद से ही आपूर्ति बाधित बनी हुई है। लंबे समय से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित होने से घरों में लगे बिजली उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं और सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर हो रही है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी नागेंद्र सिंह, नेम सिंह, अखिलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.