Etawah Auraiya News: एक माह से अंधेरे में गांव, नया ट्रांसफार्मर लगते ही हुआ खराब
इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम परसौआ में करीब एक माह से बिजली संकट बना हुआ है। 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। शनिवार सुबह विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू करते ही वह भी खराब हो गया। ग्रामीण अशोक कुमार, रामनरेश यादव, ब्रजकिशोर, रामकेश, ब्रजमोहन, अरुण कुमार आदि ने बताया कि गांव में करीब एक माह से बिजली व्यवस्था प्रभावित है। लंबे इंतजार के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सप्लाई शुरू होते ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे ग्रामीणों की परेशानी और नाराजगी बढ़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.