Etawah Auraiya News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहे पौधे
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। वन क्षेत्राधिकारी लखना प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक पौधारोपण से पर्यावरण संतुलित रहेगा, लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी और भविष्य में छायादार वृक्षों का लाभ भी प्राप्त होगा। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी कर रही है। अभियान में वन दरोगा, वन रक्षक सहित विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर हरित वातावरण तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.