Etawah Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई डीसीएम, चालक घायल
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई, जिससे चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कानपुर देहात के निगौली निवासी चांद बाबू 26 वर्ष डीसीएम लेकर कदौरा कालपी से पीलीभीत जा रहे थे। घायल चांद बाबू ने बताया कि आगे चल रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने के बावजूद उनकी डीसीएम कंटेनर से जा भिड़ी, जिससे वह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रेलर में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, चालक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.