इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: ऊसरहारा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के निकलने वाले पानी को एकत्र करने के लिए बनाए गए गड्ढे में बुधवार दोपहर एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव उतराता देखकर राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू की। ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर 125 के पास खरगुआ गांव के पास बुधवार दोपहर में गांव वालों ने पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। शव पीठ के बल पानी में पड़ा था। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू क...