इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। उन्हे ललितपुर में अधिशाषी अभियंता मीटर बनाया गया है। विधान परिषद की विधुत व्यवस्था संबंधी समिति में हनुमान प्रसाद मिश्रा की शिकायत की गई थी और उनके तबादले को उसी से जोडकर देखा जा रहा है। उनके स्थान पर अधिशाषी अभियंता मीटर ललितपुर उमाशंकर को इटावा भेजा गया है।फिलहाल अधिशाषी अभियंता मीटर इटावा को इस पद का चार्ज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...