Etawah Auraiya News: एंबुलेंस में महिला ने बेटी को दिया जन्म
इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगला विशुन गांव निवासी शिवनाथ सिंह की पत्नी सावित्री देवी को को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर एंबुलेंस समय से पहुंच गई और महिला को लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर नहर पुल पर एंबुलेंस कर्मियों की मदद से महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी ओपेंद्र राजपूत और सुदीप कुमार सिंह ने समय पर महिला को बच्ची पैदा होने के बाद अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.