Etawah Auraiya News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। हवेलियां मामन हिम्मतपुर गांव निवासी कमल प्रताप की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। इसके बाद ईएमटी सुनील कुमार यादव और ड्राइवर कमल प्रकाश एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और गर्भवती महिला को सीएचसी सरसई नावर के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी सुनील कुमार यादव ने सूझबूझ दिखाई और एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सीएचसी सरसई नावर में भर्ती कराया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्याम मोहन यादव ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.