इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। समाधान दिवस में तहसील ताखा में शनिवार को डीएम और एसएसपी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर जमीन के विवाद से संबधित शिकायतों की भरमार रही। समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम कायमपुरा, दौलतपुर, नगला करन के दर्जनों किसानों ने कॉरिडोर बनाने के लिए कृषि योग्य जमीन के अधिग्रहण किए जाने का विरोध किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नेवाजगंज पंप कैनाल पर एक महीने से नहीं आ रही बिजलीकिसानों का विरोध किसानों ने डीएम को अपना असहमति पत्र सौंपते हुए कहा कि इस जमीन पर तीन फसलें होतीं हैं। किसानों का कहना है कि इस उपजाऊ जमीन पर औद्योगिक गलियारा न बनाकर किसी बिना उपजाऊ जमीन को लिया जाए। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं स...