Etawah Auraiya News: उदी क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, मंदिर से घंटा किया पार
इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: उदी। उदी चौराहे व गांव के आसपास चोर सक्रिय हैं। शुक्रवार रात चौराहा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से चोरों ने 11 किलो का घंटा चुरा लिया। शनिवार सुबह ज़ब श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुयीं तों उनमें आक्रोश भर गया। इससे पहले उदी गांव के पास स्थित प्रसिद्ध श्री खटखटा बाबा मंदिर से 10 किलो का एक व पांच - पांच किलो के कई घंटे चोरी हो गए थे। उदी चौराहे पर लकड़ी के खोखे वाली दुकाने ज्यादा हैं। पहले वह ताला डालकर अपने-अपने घर चले जाते थे। लेकिन अब अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के पास ही रात में लेट कर चोरों से दुकान की सुरक्षा कर रहे हैं। उदी क्षेत्र व्यापार मंडल के संरक्षक मकरंद सिंह भदौरिया, महाराज सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद चतुर्वेदी एवं महामंत्री शंकर सिंह भदौरिया आदि ने बढ़पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.