Etawah Auraiya News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों को चेक देकर किया सम्मानित
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: सैफई। एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई में हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 की मिष्टी प्रथम स्थान पर रही, उन्हें 2100 रुपये का चेक मिला। कक्षा 2 से प्रिंस यादव, वेदिका वर्मा और तमन्ना सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। प्रिंस को 3100, वेदिका को 2100 और तमन्ना को 1100 रुपये का चेक दिया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिदानंद यादव ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक अखिलेश यादव, सी.पी. सिंह, प्रियंका वर्मा, कोमल वर्मा, विभा पालीवाल आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.