Etawah Auraiya News: ई-रिक्शा चालक का मिला शव, बीमारी के कारण हुई मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के चौधरी पंप के पास मिले शव की शिनाख्त रवि पुत्र ज्ञान सिंह निवासी धवेयायी मक्खनपुर फीरोजाबाद के रूप में हुई। वह कई सालों से इटावा में रहकर ई रिक्शा चलाते थे। 10 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी, तब से वह अकेले ही थे। गुरुवार को कोतवाली पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.