इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: ​इटावा। शहर के चौधरी पंप के पास मिले शव की शिनाख्त रवि पुत्र ज्ञान सिंह निवासी धवेयायी मक्खनपुर फीरोजाबाद के रूप में हुई। वह कई सालों से इटावा में रहकर ई रिक्शा चलाते थे। 10 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी, तब से वह अकेले ही थे। गुरुवार को कोतवाली पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...