इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ईकरी गांव में असदपुर मोड़ के पास ईको कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में स्कूटी चला रहे पति को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। चिंदौली गांव निवासी दिनेश सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गांव से लखना स्थित घर लौट रहे थे। असदपुर मोड़ के पास पीछे से आई ईको कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से भाग गया। सड़क पर घायल पड़े दंपती को देखकर आसपास के लोगों ने मदद की। गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह चौहान को स्कूटी से ही लखना के निजी अस्पताल ले जाया गया, उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...