Etawah Auraiya News: ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की हादसे में मौत
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मानिकपुर मोहन स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मानिकपुर विशु इकदिल के रहने वाले 32 वर्षीय सतेंद्र कुमार ईंट भटटे से ट्रैक्टर में ईंट लादकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर पलट गया। चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि भट्टा से निकलते समय ऊबड़ खाबड़ रास्ता होने से अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सतेंद्र उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उसे ट्रैक्टर हटाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके छोटे छोटे बच्चों व पत्नी की हालत रो रोकर खराब हो रही है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया ट्रैक्टर पलटने से नीचे आकर चालक की मौत हुई है। हादसे के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.