इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मोहल्ला कछियांत निवासी 63 वर्षीय धनसिंह पुत्र रामदुलारे की मंगलवार सुबह सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्रवधू नीतू ने बताया कि करीब एक माह पहले उनके ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत ठीक थी। 11 अक्टूबर की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...