Etawah Auraiya News: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के पक्का बाग स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने गलत खून चढ़ाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इकदिल क्षेत्र के पक्का बाग स्थित अस्पताल में भूरेपुर कला अजीतमल औरैया के रहने वाले अदम सिंह सेंगर अपने डेढ़ा साल के बेटे रुद्रांश का इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही बरती और संक्रमित खून चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में बच्चे का शव रखकर विरोध जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुद्रांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.