इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। 50 शैय्या अस्पताल बकेवर में शनिवार दोपहर इमरजेंसी ड्यूटी पर ईएमओ न मिलने से मरीज परेशान रहा। सूचना पर अस्पताल के सीएमएस ने पहुंचकर मरीज का उपचार किया।बताया गया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे लखना कस्बा से पेट दर्द से तड़प रहे मरीज राघवेंद्र को परिजन इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर न होने से तीमारदार काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे। इमरजेंसी में दोपहर 2 से 8 बजे की ड्यूटी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वर्णकार की थी, जो मौजूद नहीं थे। जानकारी मिलने पर सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मरीज का प्राथमिक उपचार किया। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि ड्यूटी पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर डॉ. अभिषेक स्वर्णकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्द...