Etawah Auraiya News: इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इन्द्रध्वज महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन 9 तक मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन प्रातःकाल मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर इंद्राणी के स्वरूप में यात्रा में सहभागिता की। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा रंगलाल चौराहा, राजागंज चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, कोतवाली चौराहा और सराय शेख होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण का सौभाग्य अनिल अहिंसा को प्राप्त हुआ, जबकि मंडप उद्घाटन मनोज जैन परिवार ने किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.