इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इटावा सफारी पार्क में राजगीर जू से शेर युवराज को ले जाने के बाद इसके बदले में एक शेर व चार काले हिरन को राजगीर भेजा गया है। मंगलवार की रात को इटावा सफारी पार्क से शेर निक और 4 काले हिरन को लेकर टीम राजगीर जू के लिए रवाना हो गई। सफारी के डायरेक्टर डॉ अनिल पटेल ने बताया कि यह टीम युवराज के साथ इटावा आई थी और अब यहां से एक शेर व चार काले हिरन लेकर राजगीर रवाना हो गई है।इस बीच शेर युवराज को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। 21 दिन के बाद उसे अन्य शेरों के साथ रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इटावा सफारी पार्क में 22 शेर हैं इनमें से 16 शेर ऐसे हैं जिनका जन्म इटावा सफारी में हुआ है। इन सभी की बेहतर तरीके से देखरेख की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...