Etawah Auraiya News: इटावा सफारी में आने लगे प्रवासी पक्षी, गुलाबी मैना पहुंची
इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क में जैवविविधता होने के कारण यहां प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों का आवागमन होता रहता है। वर्तमान में सफारी क्षेत्र में गुलाबी मैना का प्रवास चल रहा है। यहाँ हजारों की संख्या में गुलाबी मैना अपने कलरव से सफारी को गुलजार किये हुए हैं। ये पक्षी मुख्यतः कजाकिस्तान व रूस में पाए जाते है। यह जुलाई-अगस्त में भारत मे आ जाते हैं और लगभग 6 से 8 माह तक भारत के घास के मैदानों या समतली क्षेत्रों में खेतों के आस-पास पेड़ों पर रहते है। इटावा सफारी में इस वर्ष इनकी संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
वरिष्ठ नागरिकों का भ्रमण इस बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 19 वरिष्ठ सदस्यों को हरिशंकर पटेल व योगाचार्य डॉ श्रीकांत के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.