Etawah Auraiya News: इटावा में सीलिंग फैन गिरने से युवक की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नगला हरचंद्र, पोस्ट मलाजनी में गुरुवार रात सोते समय सीलिंग फैन गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगला हरचंद्र निवासी 34 वर्षीय रामविलास की रात में मौत होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर की छत पर सीलिंग फैन बांस की बल्ली के सहारे टिका हुआ था। रात में अचानक बांस की बल्ली टूट गई और पंखा नीचे सो रहे रामविलास के सिर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता लज्जाराम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामविलास खेती-बाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.