Etawah Auraiya News: इटावा पुलिस के 21 आरक्षी बने एसआई , एसएसपी ने किया सम्मानित
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इटावा पुलिस के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 के परिणाम में इटावा में तैनात 21 पुलिसकर्मियों का चयन एसआई पद पर हुआ। इनमें 17 पुरुष आरक्षी और 4 महिला आरक्षी शामिल हैं। चयन की इस उपलब्धि पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में सभी चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। एसएसपी ने चयनित पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। चयनित पुलिसकर्मी अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। इस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.