इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- वार्षिक बैठक में लाभ का लक्ष्य तय Etawah Auraiya News: इटााव। इटावा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक रविवार को सुदीति ग्लोबल स्कूल में सम्पन्न हुई। गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में एक करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलेश नारायण वर्मा ने बैंक अध्यक्ष डॉ अजंट सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव व वित्तीय सलाहकार सतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बैंक सचिव महाप्रबंधक प्रमोद पोरवाल ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वित्तीय सलाहकार सतीश कुमार ने अतिथियों का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। सहायक आयुक्त सहकारिता कमलेश नारायण ने बैंक के निरंतर प्रगति करने पर प्रबंधन व सचालक मंडल...