Etawah Auraiya News: इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के निवाड़ी खुर्द निवासी अनुज कुमार की निजी तस्वीरों पर इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील और अभद्र टिप्पणियां करने के लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अनुज कुमार ने तहरीर में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उनकी और परिजनों की निजी तस्वीरों पर अभद्र, अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।पीड़ित ने शिकायत के साथ संबंधित इंस्टाग्राम आईडी और आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फर्जी इंस्टा आईडी पर अपलोड किया अश्लील फोटो-वीडियो
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.