Etawah Auraiya News: इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत, मासूम संग घर छोड़ निकली महिला मिली
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: जसवन्तनगर। सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से हुई दोस्ती एक महिला के लिए भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर बने संपर्क के बाद बहकावे में आकर महिला अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ घर छोड़कर निकल आई। इसी बीच उसके पति के पास पत्नी के अपहरण का दावा करते हुए 20 हजार रुपये की फिरौती मांगने का फोन पहुंच गया। मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से महिला और बच्चा सकुशल मिल गए। रविवार को थाना जसवन्तनगर की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे दो वर्षीय बच्चे के साथ घूम रही महिला संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात युवक से पहचान होने के बाद उसके कहने पर घर से निकल आई थी।महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.