इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर स्थित संत गाडगे आश्रम में बकरे की बलि दिए जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिलने पर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची लेकिन वहां पर बलि जैसा कुछ नहीं मिला। एलआईयू और कोतवाली पुलिस तक जानकारी पहुंची कि आश्रम में बकरे की बलि दी जा रही है। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। आश्रम में हो रही पूजा अर्चना के दौरान पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और सीओ कार्यालय लेकर पहुंचे। आश्रम की अध्यक्ष रजनी दिवाकर को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना की अनुमति ली गई थी, लेकिन बलि जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर भी सीओ कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष रजनी दिवाकर...