Etawah Auraiya News: आवास न मिलने से नाराज महिलाएं पहुंची डीएम के दरबार
इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। आवास योजना में रिश्वत मांगने और पात्रता सूची से नाम काटने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने डीएम से मिलकर शिकायत की। डीएम से मिलकर महिलाओं ने जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई। बसरेहर ब्लॉक क्षेत्र के सराय मलुपुरा गांव की दर्जनों महिलाएं शनिवार 11 बजे कचहरी पहुंचीं और जिलाधिकारी कार्यालयसे शिकायत कर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर कथित रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पैसे न देने पर कुछ ग्रामीणों के नाम आवास योजना की सूची से काट दिए गए। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीण महिलाओं की मुख्य मांग है कि गांव में आवास योजना की सूची की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- Purnia News: बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन, सौंपा आवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.