Etawah Auraiya News: आवारा कुत्तों का आतंक, भैंस के बच्चे को किया घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। विकास खंड महेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंगुर्री में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड मवेशियों पर हमला कर रहे हैं, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण छोटू ने बताया कि रात आवारा कुत्तों के झुंड ने उनकी भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। इससे पहले भी आवारा कुत्ते मवेशियों पर हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.