Etawah Auraiya News: आरोग्य मेलों में 379 पुरुष और 290 महिलाओं सहित 142 बच्चे पहुंचे
इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रविवार को जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को दौरा भी था लेकिन उसके बाद भी कई स्वास्थ्य केंद्रो पर फार्मासिस्ट के द्वारा मरीजों को देखा गया। मेलों में कुल 811 मरीज इलाज के लिए आए थे जिनमें 379 पुरुष, 290 महिलाएं और 142 बच्चे शामिल रहे।त्वचा संबंधी बीमारियों के साथ बुखार और शरीर में दर्द के मरीज अधिक रहे । मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है । सोमवार से लेकर शनिवार तक जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की खूब भीड़ हो रही है। अब तो रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों में भी काफी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बसरेहर ब्लॉक के प्राथमिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.