Etawah Auraiya News: आयुष आपके द्वार शिविर में 60 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेद, यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में गुलाबबाड़ी मोहल्ले में आयुष आपके द्वार के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 60 मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरित कीं। डॉ. शीलेन्द्र सिंह और डॉ. इंदू सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिविर में उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.