Etawah Auraiya News: आयुष आपके द्वार शिविर, 78 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। आयुर्वेदिक, यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगलारामसुन्दर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.नंदिनी गुप्ता ने ग्राम पंचायत बहोरीपुर में आयुष आपके स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में 78 मरीजों की जांच की गई। इनमें खुजली, फंगल संक्रमण, श्वास रोग, उदर रोग, खांसी-जुकाम, बुखार, संधिशूल तथा अन्य पुराने रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने रोगियों को दवा देने के साथ ही मौसम जनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता अपनाने और संतुलित दिनचर्या रखने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.