Etawah Auraiya News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर मामला दर्ज
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी एक विवाहित महिला ने अपने मायके के दो युवकों पर उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाना भरथना पर मामला दर्ज कराया है। मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी विवाहित महिला ने अपने ही मोहल्ले के महिपाल सिंह तथा अवनीश यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने मेरी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.