Etawah Auraiya News: आधे घंटे की बारिश में भरथना रोड और कई गलियां जलमग्न
इटावा औरैया, जुलाई 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बुधवार की दोपहर को आधे घंटे की बारिश में ही लाइन पार क्षेत्र की मुख्य सड़क और गलियों की हालत नारकीय हो गई। स्थिति यह है कि भरथना रोड पर ही पानी भर गया। यहां इटावा से भरथना जाने के लिए वहां बड़े और छोटे वाहन इसी रास्ते से गुजरते है। इस मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से आने जाने में परेशानी हुई। इसके साथ ही इस क्षेत्र में स्थित श्याम नगर वार्ड की कई गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। जुलाई के महीने में पिछले 5 दिनों से बारिश नहीं हुई थी। 5 दिन के बाद बुधवार को बारिश हुई वह भी ज्यादा देर नहीं हुई। दोपहर में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई और उसका नतीजा यह निकला की लाइन पार क्षेत्र की मुख्य सड़क और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। गलियों में बने कुछ मकान नीचे होने के कारण उन मकानों के अंदर भी पानी भर गया । म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.