इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले आठ महीने से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिल नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ हजारों रुपये का बिल आने से उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले मीटर रीडर हर महीने गांव आकर रीडिंग लेता था और हाथों-हाथ बिल देता था, लेकिन पिछले आठ महीनों से कोई कर्मचारी रीडिंग लेने नहीं आया। उपभोक्ताओं ने बकेवर उपकेंद्र पर मौखिक आकर बताया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण शिवकुमार, शिवमोहन, सुनील कुमार, अमर सिंह व राज कुमार ने बताया कि बिल समय से न आने से उन्हें पता ही नहीं चल रहा कि कितना बिल बना है। जब आठ माह का बिल एक साथ आएगा तो राशि 8 से 10 हजार तक पहुंच जाएगी, जिसे गरीब व मध्यम वर्ग के उपभोक्ता एक साथ जमा नहीं कर पाएंगे।...