Etawah Auraiya News: आठ घंटे में जीआरपी ने बरामद किया चोरी गया मोबाइल
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता । जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में सो रहे यात्री का मोबाइल चुराने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने महज आठ घंटे में प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेजा गया। जीआरपी थाना प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया गुरुवार रात 11 बजे एक यात्री मुन्ना निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद ने थाने पर आकर बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में वह ट्रेन के इंतजार में लेटा हुआ था। झपकी आने पर उनका मोबाइल किसी ने चुरा लिया। उसकी शिकायत पर टीम ने सीसीटीवी खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह 6 बजे चेकिग के दौरान उपनिरीक्षक विमल कुमार, सिपाही अरुण, योगेश व आरपीएफ सिपाही देशराज के सहयोग से साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगोदाम की तरफ भागने की फिराक में खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.